शहर में रविवार को जगह-जगह यातायात बाधित हुआ। इसकी वजह मॉल के आसपास वाहनों का दबाव व कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल का खराब होना रहा। बारिश की वजह से भी कई सिग्नलों पर असर पड़ा।
फिल्म सिटी से डीएलएफ मॉल तक जाम का आलम रहा। शहर के सेक्टर-18 में रविवार को फिल्म सिटी, डीएलएफ मॉल व अट्टा के आसपास जाम ही जाम दिखा। यहां घंटों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। यही नहीं यातायात बेहद धीमी गति से चलता रहा। कई बार वाहनों के पहिए थमे। फिल्म सिटी फ्लाईओवर के पास यूटर्न बंद होने के बावजूद जाम का
आलम रहा।
यहां फिल्म सिटी फ्लाईओवर से उतरने वाले वाले रास्ते पर वाहनों की कतार लगी रही। यही नहीं नीचे की सड़कें भी वाहनों से पूरी तरह पैक रही। इसके अलावा सिटी सेंटर के पास भी शाम में यातायात के धीमी गति से चलता रहा। यहां दूसरी वजहों से यातायात बाधित रहा।
इसके अलावा शहर के कई प्वाइंट पर सिग्नल खराब रहे। इसमें सेक्टर-69 पानी की टंकी चौराहा, सेक्टर-12-11-56 तिराहा, सेक्टर-11- 56 तिराहा, सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल, सेक्टर-15 नयां बांस सहित कई स्थानों पर सिग्नल खराब रहे।
इस वजह से यातायात बाधित हुआ। इसके अलावा रविवार को होने वाली बारिश की वजह से भी कई स्थानों पर सिग्नल खराब होने की सूचना मिली। ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात का संचालन बेहतर तरीके से करने के लिए मशक्कत करते रहे।