फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य के लिए सोसायटी के लोग मांग रहे दुआ, नहीं हआ हालत में सुधार

Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आदित्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी के स्वीमिंग पूल में डूबने से नौ साल के बच्चे आदित्य की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है। परिजनों और सोसायटीवासी बच्चे के जल्द अच्छे होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से स्वीमिंग पूलों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।बुधवार की शाम आदित्य खेलने गया था और उसकी बॉल स्वीमिंग पूल में चली गई। वह जब बॉल निकालने गया तो पूल के भंवर में उसका हाथ फंसगया और इतना अधिक प्रेशर था कि वह स्वयं ही उसकी ओर खिंचता चला गया जिससे बच्चा पानी में डूब गया।

प्रशासनिक अफसरों की मानें तो बच्चे को कई मिनट तक पानी में भंवर ने नीचे की ओर से खींचा था, जिससे उसको सांस लेने में परेशानी हुई। इसी कारण आदित्य की हालत नाजुक बनी
विज्ञापन

है।

 सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि शहर के स्वीमिंग पूलों के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो गोपनीय तरीके से जांच करेगी। कमेटी मेंकुछ महिला अफसर को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है जिससे स्वीमिंग पूलों की हकीकत का पता चल सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को जवाब मिलने के बाद ही प्रशासन कार्रवाई के लिए तैयारी करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें