फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटी चड्ढा के भतीजे की कार ने ऑटो को मारी टक्कर, विदेशी महिला की मौत

Tue, 19 Feb 2019 02:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
accident car and auto
विज्ञापन

वेव ग्रुप के मालिक दिवंगत पोंटी चड्ढा के भतीजे ने सोमवार को चाणक्यपुरी में अपनी बेंटले कार से एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठी तुर्कमेनिस्तान की महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी एक महिला व पुरुष साथी और ऑटो चालक घायल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आशीष सिंह चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


गुलशत अलीजानोवा (51) व अल्मा गुल अतायेबा (33) अपने  पुरुष साथी गुलिया वाइयाम (55) के साथ ऑटो से जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे 19 वर्षीय
आशीष ने अपनी बेंटले कार से ऑटो में टक्कर मार दी। घायल ऑटो चालक रघुबीर सिंह सहित तीनों विदेशी नागरिकों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें