फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने जा रहे थाना प्रभारी की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

Mon, 18 Feb 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के थाना सेक्टर 20 में तैनात एक थाना प्रभारी की रविवार देर रात बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बदमाशों की तलाश में तिगरी क्षेत्र गए थे।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 के अट्टा थाना प्रभारी दारोगा हरि राज सिंह (51) रविवार रात बदमाशों की तलाश में थाना बिसरख के तिगरी गांव की तरफ गए थे। वह अपनी कार से तिगरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार सुबह उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक उप- निरीक्षक हरि राज सिंह मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के तेतावी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें