फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा फिर 'बेहद खराब': एक दिन में 48 अंक बढ़ा AQI; एनसीआर के जिलों का कैसा है हाल? यहां जानें सबकुछ

Thu, 11 Dec 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में दोपहर एक बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 275.6 और पीएम2.5 की मात्रा 150 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। एक्यूआई बढ़ने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं। 
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर एक्यूआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में केवल दो दिन तक 'खराब' श्रेणी में हवा बरकरार रहने के बाद, हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 48 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित
एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 343 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 322, ग्रेटर नोएडा में 301 और गुरुग्राम में 268 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 253 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.66 फीसदी रही। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.38, आवासीय इलाकों से 4.06 और निर्माण गतिविधियों से 2.26 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 05 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 800 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 6500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर एक बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 275.6 और पीएम2.5 की मात्रा 150 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन

शनिवार तक 'बेहद खराब' रहेगी हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें