फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनसीआर हाई अलर्ट पर, लगातार दूसरे दिन हवा और 'खराब'

Tue, 01 Jan 2019 05:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में ही बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टास्क फोर्स ने कहा है कि हवा की मंद गति के कारण प्रदूषण की ऐसी स्थिति 2 जनवरी तक रह सकती है। 
विज्ञापन


वहीं, नए वर्ष के मौके पर गंभीर प्रदूषित हवा और बिगड़कर कहीं आपात स्तर पर न पहुंच जाए, इसलिए दिल्ली समेत एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

साथ ही संबंधित एजेंसियों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए रात्रि गश्त करने को कहा गया है। सीपीसीबी ने कहा कि न सिर्फ हवा की गति मंद है, बल्कि वेंटिलेशन सूचकांक भी सही नहीं है। ऐसी स्थिति प्रदूषण के कणों को बिखरने में सक्षम नहीं होती है। 
विज्ञापन


घने कोहरे और रात में होने वाले उत्सर्जन के कारण हवा की स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट वाले शहरों में नए वर्ष के मौके पर पटाखे जलाने, कूड़ा जलाने और निर्माण से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए एजेंसियां रात में भी मुस्तैद रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग और सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने बताया है कि 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है, इसके कारण हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन गंभीर प्रदूषण की स्थिति अगले दो दिन बनी रह सकती है। सीपीसीबी ने कहा कि हवा को और प्रदूषित करने वाली गतिविधियों पर रोक जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें