केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक गुरुवार को 19 केंद्रों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। इन क्षेत्रों का एक्यूआई 400 के पार रहा। इनमें एनएसआईटी द्वारका का एक्यूआई 410, आरके पुरम का एक्यूआई 413, पंजाबी बाग का एक्यूआई 449, नार्थ कैंपस का एक्यूआई 411, नेहरू नगर का एक्यूआई 433, द्वारका सेक्टर 8 का एक्यूआई 410, पटपड़गंज का एक्यूआई 418, अशोक विहार का एक्यूआई 435, सोनिया विहार का एक्यूआई 418, जहांगीरपुरी का एक्यूआई 449, रोहिणी का एक्यूआई 429, विवेक विहार का एक्यूआई 438, नरेला का एक्यूआई 405, ओखला का एक्यूआई 414, वजीरपुर का एक्यूआई 459, बवाना का एक्यूआई 441, मुंडका का एक्यूआई 458, आनंद विहार का एक्यूआई 416 और बुराड़ी क्रांसिग का एक्यूआई 418 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में रहा।
बर्फीली हवा बढ़ाएगी दिल्ली की समस्या
दिल्लीवालों को अभी आने वाले दिनों मे प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिम व उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवा दिल्ली का पारा गिरा सकती है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। ऐसा होने पर एक बार फिर से सांस के मरीजों की समस्या बढ़ जाएगी। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन केद्रों पर दर्ज नहीं हो पाई। शुक्रवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में छह दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से चलने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह का तापमान गिर कर 11 डिग्री तक आ सकता है।
10 साल में चौथी बार सबसे ठंडा रहा दिसंबर
दिसंबर माह में चली ठंडी हवाएं और बेमौसम हुई बारिश के कारण पिछले 10 साल में दिसंबर 2023 चौथी बार सबसे ठंडा रहा। साल 2013 में दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम 27.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि साल 2023 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 27.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2021 दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.08 और साल 2020 दिसंबर व साल 2017 दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 27.09 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार साल 2023 में तीन दिन बारिश दर्ज हुई है। पूरे माह औसत 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश का यह आंकड़ा साल 2018 के बाद सबसे ज्यादा है। साल 2018 में भी दिसंबर माह में तीन दिन बारिश दर्ज हुई थी।