फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ‘गंभीर’, ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित

Thu, 12 Dec 2019 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सात दिन तक बेहद खराब रहने के बाद आठवें दिन बुधवार को वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता 408 दर्ज की गई। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हालात दिल्ली से भी बदतर रहे। ग्रेटर नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित रहा। दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में पारे में गिरावट देखी गई। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से कम है। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में राजधानी में तेज हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आने से सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 रहा जबकि शाम चार बजे छह अंकों की बढ़ोतरी के बाद यह 408 पर पहुंच गया। ग्रेटर नोएडा का सूचकांक दिल्ली से भी 41 अंक अधिक यानी 449 रहा। 
विज्ञापन


अन्य शहरों में गुरुग्राम (370), फरीदाबाद (390) जबकि गाजियाबाद (441), नोएडा (426) का सूचकांक भी गंभीर स्तर पर रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में आई कमी के कारण धूल कणों को बिखरने का मौका नहीं मिला। इस वजह से वायु प्रदूषण सात दिन तक बेहद खराब रहने के बाद आठवें दिन गंभीर स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन



वायु गुणवत्ता सूचकांक
शहर        11 दिसंबर    4 दिसंबर
दिल्ली        408    296
ग्रेटर नोएडा    449    316
गाजियाबाद    441    350
नोएडा        426    304
गुरुग्राम       370    279   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें