फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदूषित हवा बिगाड़ रही सेहत, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की संख्या में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा
विज्ञापन

सिमरन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की प्रदूषित हवा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। सुबह की सैर से लेकर घर से बाहर निकलने तक प्रदूषण का असर लोगों की सांसों पर दिखाई दे रहा है। खासकर अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
अस्पतालों की ओपीडी में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लगातार खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आ रही हैं। चिंता की बात यह है कि प्रदूषण का असर अब केवल पहले से बीमार लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीनियर कंसल्टेंट (पल्मोनरी मेडिसिन) डॉ. राज कुमार के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की संख्या में करीब 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदूषण बढ़ने से पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं और लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर समय रहते अस्पताल पहुंच रहे हैं।
खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या
डॉ. राज कुमार बताते हैं कि प्रदूषण के कारण मरीजों में लगातार खांसी, गले में खराश, नाक में जलन, सीने में भारीपन और सांस फूलने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई मरीजों को सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज भी आती है। प्रदूषण के संपर्क में आने से अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की बीमारी अचानक गंभीर हो सकती है। कुछ मामलों में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

सुबह-शाम की सैर से करें परहेज
विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर छाती और सांस की नलियों पर पड़ता है। ऐसे में सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को सुबह और शाम खुले में टहलने से बचना चाहिए। बाहर व्यायाम और दौड़ने के बजाय प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम होने पर ही गतिविधियां करें। जरूरी होने पर अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनकर बाहर निकलें।
बचाव के लिए बरतें सावधानी
-सुबह-शाम खुले में टहलने और दौड़ने से बचें।
-जरूरी काम से बाहर निकलते समय एन95 मास्क पहनें।
-घर में धूल और धुएं को कम रखें।
-जरूरत के अनुसार एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
-अस्थमा और सीओपीडी के मरीज दवाएं और इन्हेलर नियमित लें।
-डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद न करें।
-सांस फूलने या सीने में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें