फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपावली नजदीक आते ही आनंद विहार आईएसबीटी पर बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर जाने के लिए बस अड्डे पहुंच रहे लोग, प्लेटफॉर्म पर बसों का इंतजार करते नजर आए यात्री
विज्ञापन

- त्योहार से एक-दो दिन पहले और बढ़ेगी भीड़, कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह के मुकाबले आवाजाही बढ़ने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दीपावली नजदीक आते ही आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए लोग दिल्ली से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्री सामान के साथ बसों का इंतजार करते और बसों की जानकारी लेते नजर आए। दिनभर बस अड्डे पर आवाजाही बनी रही। आनंद विहार से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए बसें चलती हैं। त्योहार से एक-दो दिन पहले यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में बसों का सुचारु संचालन जरूरी होगा। बस कर्मचारी विजय पाल ने बताया कि बस अड्डे पर पहले के मुकाबले रौनक बढ़ गई है। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अच्छा लगता है। कर्मचारी रामवीर के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। दीपावली तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें