फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिस को आर्मी की तरह इस्तेमाल कर रही है BJP'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 30 जनवरी की शाम को आरएसएस मुख्यालय पर रोहित वेमुला आत्महत्या के विरोध में आरएसएस मुख्यालय प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों की दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई करने पर राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के इस रवैये पर सीधे मोदी पर निशाना साधते हुए बेंगलुरू से ट्वीट कर केजरीवाल ने उन्हें छात्रों का विरोधी बता दिया है।

केजरीवाल ने अपनी ट्वीट में कहा कि, बीजेपी और आरएसएस दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल अपनी प्राइवेट आर्मी की तरह कर रहे हैं। जो भी उनका विरोध करता है उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है। मैं छात्रों पर इस तरह के हमले की कड़ी निंदा करता हूं।
Del pol being used by BJP/RSS as their pvt army to terrorize n teach lesson to anyone opposing BJP/RSS. I strongly condemn attck on students— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2016
विज्ञापन


'जैसे मोदी जी छात्रों से लड़ाई लड़ रहे हों'

बता दें कि हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला जिसने हैदराबाद यूनिवर्सिटी से निकाले जाने की वजह से सुसाइड कर लिया, 30 जनवरी को उसका जन्मदिन था। उसी दिन शाम को छात्र संगठन आईसा के छात्र रोहित की मौत के विरोध में आरएसएस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

ये बात जब पुलिस को पता चली तो पुलिस ने छात्रों को रोका फिर छात्र-छात्राओं को बुरी तरह से पीटा गया। छात्राओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा और बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया।

इसी घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद आज हर ओर दिल्ली पुलिस की आलोचना हो रही है। इसी मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल जो अभी बेंगलुरू में अपनी खांसी का इलाज कराने गए हैं इस घटना की वहां से ट्वीट कर आलोचना की।

उन्होंने अपने ट्वीट ‌में लिखा कि पहले एफटीआईआई, रोहित केस, हैदराबाद यूनिव‌र्सिटी, आईआईटी और अब दिल्ली के छात्रों पर बर्बर हमला। ऐसा लगता है मोदी सरकार छात्रों के साथ हर तरह से जंग लड़ रही हो।
FTII, Rohith case, Hyd Univ, IITs and now brutal attack on Del students. Modi govt seems to be at war with students all across— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2016

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग भेजेगा दिल्ली पुलिस को नोटिस

वहीं पिटाई का वीडियो देखने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी चौंकाने वाला वीडियो है।

पुलिस वाले ऐसे कैसे महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बतापूर्ण रवैया अपना सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं के लिए वहां महिलापुलिसकर्मा क्यों नहीं थी।

वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि मैंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है। मुझे किसी और ने वीडियो के बारे में बताया है। मैंने स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) से बात की है। हम मामले को देखेंगे कि इसमें क्या कुछ गलत हुआ है। हम चश्मदीदों से भी इस संबंध में बात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें