फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School: शिक्षा और स्वास्थ्य पर गरमाई सियासत, स्कूलों का जायजा लेने आए गुजरात के भाजपा नेता, इंतजार करते रह गए आप विधायक

Thu, 30 Jun 2022 03:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गुजरात भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार के कुछ स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। आप ने भाजपा नेताओं को राउज एवेन्यू स्कूल आने का न्योता दिया था। पार्टी विधायकों की एक टीम बुके लेकर दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन भाजपा नेता दूसरे स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का मुआयना करते रहे।
विज्ञापन
गुजरात से आए भाजपा प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में खड़े आप विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की राजनीति बुधवार को शिक्षा व स्वास्थ्य के मसले पर गरम रही। दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों का जायजा लेने आए गुजरात के भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नसीहत दी कि मौका एक-दूसरे से सीखने का है, इसी से देश आगे बढ़ेगा। उधर, गुजरात के भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को राउज एवेन्यू स्कूल पहुंचने का न्योता देकर आप विधायकों की एक टीम बुके लेकर इंतजार करती रही।

विज्ञापन


आप के तयशुदा स्थल पर पहुंचने की जगह भाजपा नेताओं ने दूसरे स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। दिलचस्प यह है कि भाजपा नेताओं ने इस पर दिल्ली में कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। इसकी जगह उन्होंने गुजरात पहुंचकर इस पर बात करने का हवाला दिया। हालांकि, आप ने वीडियो शेयर कर बताया कि स्कूल में जिस जगह का भाजपा नेताओं ने जायजा लिया, वह क्लास रूम की जगह स्टोर रूम है।

उधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं को राउज एवेन्यू स्कूल आने का न्योता दिया था। पार्टी विधायकों की एक टीम बुके लेकर दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन भाजपा नेता दूसरे स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का मुआयना करते रहे। आप विधायक आतिशी ने कहा कि गुजरात के स्मार्ट स्कूल में बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल के गेट पर स्वागत बोर्ड लगाया था
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को स्कूल का दौरा कराने के लिए स्कूल के बाहर स्वागत का बोर्ड भी लगाया गया था। स्वागत का पूरा इंतजाम किया गया था। छात्रों के कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। हालांकि भाजपा प्रतिनिधिमंडल वहां नहीं पहुंचा। आप विधायक आतिशी ने कहा कि राउज एवेन्यू का स्कूल टीन शेड से चलता था, जो टूटा-फूटा था। बाहर कूड़े के ढेर लगे रहते थे। बैठने के लिए डेस्क तक नहीं थे। आज यही स्कूल वर्ल्ड क्लास बन गया है। 

गुजरात पहुंचकर लोगों के बीच करेंगे चर्चा
गुजरात से दिल्ली पहुंचे भाजपा के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां के स्कूलों व स्वास्थ्य सुविधाओं का मुआयना किया। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक को देखा। वीडियो बनाया और आम लोगों से की गई बातचीत को वे गुजरात पहुंचकर बताएंगे। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक की हालत खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें