दो यादव क्षत्रपों के बीच जुड़ रहा पारिवारिक रिश्ता कई बिछड़े नेताओं को मिलाने का जरिया बनता जा रहा है। लालू-मुलायम के बाद अमर सिंह भी इस रिश्ते की कड़ी में जुड़ गए हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने राजलक्ष्मी और तेजप्रताप के रिश्ते का निमंत्रण देने के बहाने अपने मित्र एवं पुराने सहयोगी अमर सिंह के साथ चार घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारा।
मुलायम सिंह ने अमर सिंह के साथ इस लंबी मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार भेंट बताया है। लेकिन दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। एक बार फिर से अमर सिंह की समाजवादी परिवार से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।