फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां वोटर से ज्यादा हैं राजनीतिक पार्टियों के सदस्य

Thu, 13 Feb 2014 07:27 PM IST
अमित कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के लोग जितना रूझान राजनीतिक दलों का सदस्य बनने के लिए दिखा रहे हैं, उतना रूझान मतदाता बनने के लिए दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में राजनीतिक दलों के सदस्यों की संख्या वास्तविक मतदाताओं की संख्या से कहीं अधिक पहुंच रही है।
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि राजनीतिक दल सदस्य बनाने के लिए तो गंभीर हैं, लेकिन लोगों को मतदाता बनाने के लिए कोई पहल सामने नहीं आ रही।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस से नाता तोड़ सांसद राव इंद्रजीत बीजेपी में शामिल

गुड़गांव में पिछले विधानसभा चुनाव में महज 214220 मतदाता ही पंजीकृत थे। इनमें से 152275 मतदाताओं ने ही पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला था। शेष मतदाताओं ने वोट डालने में कोई रूचि नहीं दिखाई थी। वर्तमान में पूरे जिले की आबादी 20 लाख के करीब हो गई है।

नवंबर 2013 तक यहां पंजीकृत मतदाताओं की संख्या भी नौ लाख पहुंच चुकी है। इसके बावजूद मतदाताओं की संख्या जनसंख्या के अनुपात से बेहद कम है। जिले में एक हजार की जनसंख्या पर केवल 436 मतदाता हैं। ऐसे में यहां कम से कम पांच लाख नए मतदाताओं की तलाश पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेट्रो योजना में भी चुनावी पॉलिटिक्स का ट्विस्ट

चुनाव निर्वाचन आयोग ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 13 दिसंबर से 23 दिसंबर 2013 तक विशेष अभियान चलाया था। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अभियान को 31 दिसंबर तक बढ़ाया भी गया। इसके बावजूद गुड़गांव से केवल 4500 नए मतदाता ही जुड़ पाए। बादशाहपुर, सोहना और पटौदी विधानसभा का हाल तो इससे भी बुरा रहा।

बादशाहपुर विधानसभा में जहां 4504 लोगों ने मतदाता बनने में दिलचस्पी दिखाई, वहीं सोहना में 1225 और पटौदी में केवल 614 युवाओं ने ही मतदाता कार्ड बनवाया। वर्तमान में भी केवल कुछ पार्षद और सामाजिक संगठन हैं, जो लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो उनका पूरा ध्यान सदस्य बनाने की ओर ही है।

किसी ने पत्ते खोले तो किसी ने नहीं
भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान इन दिनों जोरों पर चल रहा है। आप पार्टी जहां जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को सदस्यता दे रही है, वहीं भाजपा अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के मुखोटे बांटकर और चाय पिलाकर लोगों को जोड़ रही है। युवा कांग्रेस ने भी सदस्यता अभियान चला रखा है। इनका ब्यौरा इस प्रकार से है-
पार्टी------प्रदेश का लक्ष्य------गुड़गांव का लक्ष्य
कांग्रेस----------तय नहीं------------तय नहीं
भाजपा---------तय नहीं-------------लाख
आप-----------10 लाख------------3 लाख
इनेलो----------तय नहीं------------तय नहीं

हकीकत बयां करती एक तस्वीर
आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिन्द ने पिछले दिनों दावा किया था कि 10 जनवरी से 26 जनवरी तक चले सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा लोग गुड़गांव से जुडे़ हैं। गुड़गांव में एक लाख 56 हजार लोग पार्टी की सदस्यता हासिल कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर सोनीपत जिला है, जहां एक लाख 25 हजार लोगों में सदस्यता ली है। यह अभियान लगातार जारी है और तय लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्यों के जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें