फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाली ने की 'चोरी ऊपर से सीनाजोरी'

Wed, 14 May 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में मुफ्त की यात्रा करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को टिकट काटे जाने से नाराज महिला पुलिस कर्मी ने कंडक्टर पर बदतमीजी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मामला पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद अधिकारियों के दखल व कंडक्टर के माफीनामा पर समाप्त हुआ।

मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बॉटेनिकल मेट्रो स्टेशन से परी चौक के लिए सादी वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी बस में चढ़ी।

कंडक्टर द्वारा टिकट के लिए कहने पर उसने अपने को पुलिस स्टाफ का बताया। रोडवेज में पुलिस स्टाफ मान्य नहीं की बात कहने के बाद कंडक्टर ने टिकट काट दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी बहन की हत्या, छोटी बहन को घर से निकाला

इसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने कंडक्टर के बातचीत के तरीके पर नाराजगी जताते हुए उस पर अभद्रता का आरोप लगाया।

बस के परी चौक पहुंचने पर महिला ने चौकी में कंडक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कंडक्टर को पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रोडवेज के यातायात अधीक्षक चंद्रराज ने चौकी पहुंचकर पुलिस से बात की। कंडक्टर द्वारा माफी मांगने के बाद मामले को शांत किया गया।

यातायात अधीक्षक ने बताया कि रोडवेज में पुलिस स्टाफ मान्य नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के कर्मी सादी ड्रेस में चलते हैं और अपना परिचय पत्र तक नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें