फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिंग रोड से होकर नहीं जाएगी बस नं. 438

Wed, 14 May 2014 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने बस नंबर 438 के रूट में बदलाव किया है।
विज्ञापन


बुधवार से यह बस रिंग रोड से न जाकर लालकिले के सामने से होकर जाएगी।

डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, यात्री लंबे समय से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जैतपुर के बीच चलने वाले रूट नंबर 438 में बदलाव की मांग कर रहे थे।

अब यह रूट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लाल किला, सुभाष चौक, दरियागंज, दिल्ली गेट, सुप्रीम कोर्ट, सुंदर नगर, आश्रम, ईश्वर नगर, ओखला टैंक, मदनपुर खादर क्रासिंग, बदरपुर, मीठापुर से होकर जैतपुर तक जाएगी।
विज्ञापन


पहले इस रूट की बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हनुमान सेतु, यमुना बाजार, शांति वन, राजघाट, अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से होकर आईटीओ की ओर जाती थी। यात्री अधिक जानकारी के लिए डीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 23317600 पर फोन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें