फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः सलीकेदार कपड़े पहनेंगे पुलिसकर्मी, पश्चिमी वेशभूषा पर आपत्ति

Sun, 21 Jul 2019 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य जिले के पुलिसकर्मियों को सलीकेदार कपड़े पहनकर काम पर आने का निर्देश जारी किया गया है। जिले के अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से जारी निर्देश इन दिनों महकमे में चर्चा का विषय है। 

विज्ञापन


इस निर्देश में महिला पुलिसकर्मियों के वेस्टर्न कपड़े पहनकर कार्यालय आने पर आपत्ति जाहिर की गई है और उन्हें फॉर्मल कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। 

मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल की ओर से 18 जुलाई को जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि पुलिसकर्मी जींस व टी-शर्ट में कार्यालय आते हैं। खासकर महिला पुलिसकर्मी टॉप, स्लीवलेस और वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आती हैं। 
विज्ञापन


ऐसे पहनावे में आना अनुशासित फोर्स के लिए उचित नहीं है और यह ड्रेस कोड के खिलाफ है। महिला पुलिसकर्मियों को ऐसे पहनावे में कार्यालय नहीं आने का निर्देश देते हुए फॉर्मल ड्रेस पहनने की सलाह दी गई है। 

पुलिसकर्मियों को ट्राउजर और शर्ट पहनने की सलाह दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों को साड़ी, सलवार सूट, ट्राउजर व शर्ट पहनकर कार्यालय आने को कहा गया है। निर्देश का उल्लंघन करने पर गंभीर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

हालांकि, यह निर्देश जारी होने के कुछ घंटे बाद ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के तबादले के आदेश आ गए हैं। उधर, आला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक विभागीय आदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें