फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट दिवस पर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एलजी वीके सक्सेना ने कहा, दिल्ली पुलिस दो करोड़ से अधिक दिल्लीवालों की सुरक्षा का उठाती है जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को किंग्सवे कैंप में आयोजित दिल्ली पुलिस के चौथे कमिश्नरेट दिवस पर सलामी ली। इस मौके पर दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा उपस्थिति रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
एलजी ने कहा कि दिल्ली पुलिस का नाम लेते ही लोगो पर अंकित शांति, सेवा और न्याय जैसे शब्द याद आ जाते हैं। दिल्ली पुलिस 2 करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाती है। राजधानी होने के नाते यहां हर दिन वीआईपी मूवमेंट होते हैं और तमाम चुनौतियों के बावजूद दिल्ली पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस आयुक्त ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, संगठित अपराध के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। अब तक नए कानून के तहत 2.5 लाख से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं जिनमें से 62,000 से अधिक मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए हैं।

एलजी ने किया सम्मानित
एलजी ने प्रतिकूल परिस्थितियों में सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को आहत वीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया। आहत वीर सम्मान पत्र-2025 पुलिस कर्मियों को मरणोपरांत उनके परिजनों को दिया गया। इनमें दिवंगत एएसआई सतबीर सिंह की पत्नी मधुबाला, कांस्टेबल हेमंत यादव की पत्नी निधि कुमारी, कांस्टेबल विक्टर एन की बहन एनजी रोज और कांस्टेबल (डीवीआर) निखिल यादव के पिता मनोज कुमार शामिल हैं। ड्यूटी के दौरान घायल होने पर आहत वीर सम्मान पत्र-2025 इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी और उनकी टीम में शामिल एसआई अशोक कुमार, एएसआई दीपक कुमार तिवारी और कांस्टेबल मणिकांत सिंह को दिया गया। वहीं अलग-अलग घटनाओं के लिए एएसआई जयानंद, एएसआई भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल नीरज कुमार और डीएचजी कांस्टेबल अशोक कुमार को भी दिया गया।
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश सबसे स्वच्छ पुलिस स्टेशन
एलजी ने स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन श्रेणी में पीएस ग्रेटर कैलाश को पुरस्कार दिया। इसके एसएचओ इंस्पेक्टर भानु प्रताप को प्रथम स्थान की ट्रॉफी मिली। जबकि पीएस सुल्तानपुरी दूसरे स्थान पर रहा और एसएचओ इंस्पेक्टर रविंद्र मलिक ने मुख्य अतिथि से ट्रॉफी प्राप्त की। दिल्ली पुलिस की सर्वश्रेष्ठ आवासीय कॉलोनी में एसआई ओमबीर त्यागी को पुलिस कॉलोनी न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी, विकासपुरी (बड़ी कॉलोनी श्रेणी), एचसी हरविंदर सिंह गिल को पुलिस कॉलोनी रोहिणी सेक्टर-11 (मध्यम कॉलोनी श्रेणी) और एसआई एमए यादव को स्टाफ क्वार्टर, डीसीपी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, जनकपुरी (छोटी कॉलोनी श्रेणी) के लिए ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें