फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के कमरे पर गई छात्रा तो पुलिसकर्मियों ने की गंदी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना थाने की पीसीआर वैन में तैनात दो सिपाहियों ने एमटेक की छात्रा से बदसलूकी और छेड़खानी कर विभाग की किरकिरी करा दी। छात्रा तीन साथियों के साथ एक छात्र के कमरे पर मिलने आई थी।
विज्ञापन


सिपाहियों ने उस छात्र की पिटाई कर उससे तीन हजार रुपये वसूले। छात्र यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का बेटा है। एसएसपी किरण एस ने वसूली के आरोप में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। आरोपियों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पी-3 सेक्टर में किराये पर कमरा लेकर एक छात्र रहता है। वह शहर के एक कॉलेज से एमटेक की पढ़ाई कर रहा है। छात्र यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का बेटा है, जो पूर्व में यहां क्राइम ब्रांच में रह चुके हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

पुलिसकर्मी नशे में थे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे

मंगलवार सुबह छात्र के कमरे पर दिल्ली निवासी उसके तीन साथी छात्र और एक छात्रा पहुंची। ये सभी एमटेक कर रहे हैं। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ छात्र युवती को कमरे पर लेकर आए हैं।

इस पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। दो सिपाही उनसे पूछताछ करने लगे। छात्रा ने पुलिसकर्मियों की मोबाइल पर पिता से बात कराई और यहां आना पिता की जानकारी में बताया।

आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मी छात्रा एवं छात्रों को थाने लेकर आ गए। यहां पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायत की

छात्र थाने से वापस अपने कमरे पर पहुंच गया। थोड़ी देर बाद आरोपी सिपाही कुलदीप और पंकज यादव फिर से उसके कमरे पर पहुंच गए। सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर तीन हजार रुपये ले लिए।

छात्र ने वसूली और मारपीट की शिकायत थाने में दी। वहीं, दिल्ली निवासी छात्रा ने भी पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायत की। एसएसपी ने सीओ प्रथम को मामले की जांच सौंपी।

सीओ की संस्तुति के बाद एसएसपी किरण एस ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वहीं छात्र से मारपीट, वसूली और छात्रा से अभद्रता-छेड़छाड़ में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोबारा से वसूली करने कमरे पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की शिकायत छात्र के इंस्पेक्टर पिता ने सीओ प्रथम से की। सीओ जैसे ही मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें