फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पुलिसवाले ने लिया फेसबुक का सहारा, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 12 May 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिसवाला इरफान उत्तर प्रदेश में तैनात है। दिल्ली में रहने के दौरान उसने बिना घर पर बताए शादी कर ली। यहां से जब वह घर पहुंचा तो घरवालों ने उसकी एक और शादी करवा दी। इसके बाद पहली पत्नी से तलाक पाने के लिए उसने अनोखा तरीका अपनाया।

विज्ञापन


उसने सोशल साइट फेसबुक पर अपनी पहली पत्नी को कॉल गर्ल बता दिया। उसने उसकी कई अश्लील फोटो और साथ में मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया। उसने ये सभी पोस्ट अपनी पत्नी के प्रोफाइल से चुपके से पोस्ट कर दी थी। 

विज्ञापन

बुधवार 9 मई को पीड़िता ने अपने पति इरफान के खिलाफ दिल्ली के खजूरी खास थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मीडिया के अनुसार पुलिस ने आरोपी पति से उस कम्प्यूटर का आईपी एड्रेस मांगा, जिससे उसने इस हरकत को अंजाम दिया था। 

यूपी के शामली जिले का रहने वाला इरफान मेरठ के एसएसपी ऑफिस में तैनात था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली में रहने के दौरान ही पीड़िता से शादी कर ली थी। कथित तौर इसकी जानकारी उसके घरवालों को नहीं थी। ऐसे में उसके घरवालों ने उसकी शादी करवा दी, जिसका उसने विरोध भी नहीं किया।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें