आरोपी पुलिसवाला इरफान उत्तर प्रदेश में तैनात है। दिल्ली में रहने के दौरान उसने बिना घर पर बताए शादी कर ली। यहां से जब वह घर पहुंचा तो घरवालों ने उसकी एक और शादी करवा दी। इसके बाद पहली पत्नी से तलाक पाने के लिए उसने अनोखा तरीका अपनाया।
उसने सोशल साइट फेसबुक पर अपनी पहली पत्नी को कॉल गर्ल बता दिया। उसने उसकी कई अश्लील फोटो और साथ में मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया। उसने ये सभी पोस्ट अपनी पत्नी के प्रोफाइल से चुपके से पोस्ट कर दी थी।