फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार युवक के चेहरे पर मारा डंडा, वीडियो वायरल

Thu, 14 May 2020 11:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने की युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद बाड़ मोहल्ला नाके के पास एक पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार युवक की आंख में डंडा मार कर घायल कर दिया। घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने वायरल कर दिया। युवक की गलती यह थी कि वह बगैर हेलमेट लगाए स्कूटी पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज पुलिसकर्मी ने उसके चेहरे पर डंडा मार दिया। पुलिसकर्मी का डंडा स्कूटी चला रहे युवक की आंख के पास लगा। इससे खून बहने लगा। 

पुलिसकर्मी की इस करतूत पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिसकर्मी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लेागों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा भी किया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में जुट गए।
विज्ञापन


बता दें कि दौलताबाद निवासी नेमराज अपने एक दोस्त के साथ बृहस्पतिवार दोपहर स्कूटी पर बैठाकर बाड़ मोहल्ला मेन मार्केट की ओर जा रहा था। यहां पुलिस ने नाका लगा रखा है। 
विज्ञापन

नाके पर तैनात पुलिसकर्मी मेहरचंद ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मी ने युवक के आंख पर डंडा मार दिया जिससे वह घायल हो गया। इस घटना को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि युवक को घूमने से मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई थी। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। उनका कहना है कि युवक नेमराज ने पुलिसकर्मी से गाली गलौज करने लगा जिससे गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने डंडा मार दिया। हाालंकि उन्होंने माना कि डंडा मारना गलत था। फिलहाल दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें