फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव: जामिया- शाहीन बाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से पुलिस रखेगी नजर

Thu, 06 Feb 2020 10:03 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जामिया और शाहीन बाग में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनाव  के दौरान जामिया और शाहीन बाग में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस पहली बार फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। जामिया और शाहीन में गोली चलने की तीन वारदात के बाद फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स को यहां तैनात किया गया है। जामिया और शाहीन बाग में प्रवेश करने से पूर्व करीब चार जगहों पर बैरिकेड लगाकर सघन जांच की जा रही है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीएए और एनआरसी को लेकर फिलहाल राजधानी में करीब 17 जगहों पर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में शांतिपूर्वक चुनाव कराना दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवान, अर्द्धसैनिक बल की 190 कंपनियां, अलग-अलग राज्यों के करीब 19 हजार होमगार्ड को तैनात किया जाएगा। अकेले शाहीन बाग और जामिया नगर में ही पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं, उन इलाकों में खास नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें