ब्रिस्टल होटल में चल रहे पेपर्स पब में अनियमितता बरतने का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आयुक्तनवदीप सिंह विर्क ने डीसीपी ईस्ट को गुड़गांव महरौली रोड पर चलने वाले सभी पब की पूरी तरह से जांच करने व मानकों को पूरा कराने का आदेश दिया है।
आयुक्त ने कहा है कि जिस भी पब में अनियमितता पाई जाए उस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। डीसीपी ईस्ट ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में आने वाले पब बार की जांच करने का आदेश दे दिया है।
पब और बार की खामियों को देखकर उन्हें पूरा करने या प्रबंधन के साथ बैठक कर एक गाइड लाइन जारी करने की पुलिस की योजना है।
पब या बार में कम आयु के बच्चे प्रवेश न करेंगे।
बिल्डिंग प्लान फायर एनओसी सुरक्षा के अन्य उपाय कर्मचारियों का वेरिफिकेशन आदि का पूरा ध्यान रखा जाए।
पब व बार प्रबंधन के साथ मॉल की सुरक्षा व उनके साथ तालमेल की विस्तृत जानकारी लें।
गुड़गांव-महरौली मार्ग पर हुड़दंगियों के खिलाफ अभियान चलाएं।