फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्ति' मुझसे सब कराती है: महिलाओं को फंसा की 120 वारदात, बोला- बाबा ने कहा मैं न एनकाउंटर से मरूंगा न जहर से

Thu, 12 Jan 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि है वह खुद कोई अपराध नहीं करता, उससे तो बाबा (आरोपी के मुताबिक एक शक्ति ) ये सब कराता है। आरोपी के मुताबिक उससे बाबा ने कहा है है कि ‘तू ना एनकाउंटर से मरेगा ना जहर से’। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को बातों में उलझाकर ठगी की 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने वाला शिवा उर्फ बाबा फिलहाल जेल में है, लेकिन पुलिस जल्द ही दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दरअसल आरोपी की ठगी के शिकार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिवकुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि है वह खुद कोई अपराध नहीं करता, उससे तो बाबा (आरोपी के मुताबिक एक शक्ति ) ये सब कराता है। आरोपी के मुताबिक उससे बाबा ने कहा है है कि ‘तू ना एनकाउंटर से मरेगा ना जहर से’। ऐसे में उसकी और सच्चाई जानने के लिए दोबारा पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गांव छांयसा निवासी शिवा (30) को बुजुर्गों के आभूषण व रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी का नया नाम बाबा पुलिस ने ही रखा है, ताकि अन्य राज्यों की पुलिस को आरोपी के उस दावों की फाइल भेजी जा सके जो उसने पूछताछ के दौरान किए हैं। क्राइम ब्रांच ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसकी जेब से सल्फाज की पूरी डिब्बी बरामद हुई थी। आरोपी पुलिस को करीब आता देख जहर निगलना चाहता था, लेकिन क्राइम ब्रांच के हवलदार ने पहले ही उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। 

नौ साल की उम्र से कर रहा ठगी, 60 साल तक करने का टारगेट
शिवा से पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को काफी हैरानी भरी बातें सुनने को मिली हैं। आरोपी का कहना है कि वह नौ साल की उम्र से लोगों को ठगने का काम कर रहा है। पहले वह छोटी-मोटी चोरी करता था। पकड़े जाने पर गांव में काफी पिटाई होती थी। इसके बाद उसे बाबा दिखाई देने लगे और वह कभी ठगी में फेल नहीं हुआ। आरोपी का मानना है, वह जिसे चाहे ठग सकता है। उसे कोई भी अपना कीमती सामान देने से मना नहीं कर सकता। आरोपी ने पुलिस को बताया वह कि 60 साल की उम्र तक लोगों को ठगेगा। उसके बाद बंद कर देगा।

अकेले फरीदाबाद में 50 से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम
आरोपी की अभी तक करीब 120 वारदात सामने आ चुकी हैं। उसने अकेले फरीदाबाद में 50 से ज्यादा लोगों को ठगा है। वह अधिकतर बुजुर्गों को निशाना बनाता था। जैसे ही किसी बुजुर्ग को आभूषण पहने देखता तो स्कूटी लेकर पहुंच जाता। पहले नमस्ते करता और फिर बातों में फंसाना शुरू कर देता। कई बार वह खुद को उनके बेटे का दोस्त बताता था। कहता था कि बीवी के लिए भी ऐसे ही आभूषण बनवाना चाहता है। देखने के बहाने आभूषण लेता और फरार हो जाता।

तीन साल पहले निगल लिया था जहर
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को करीब तीन साल पहले फरीदाबाद की ही एक क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा था। आरोपी ने पुलिस को देखते ही जहर निगल लिया। ये देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी बच गया। बचने के बाद आरोपी ने उल्टा पुलिस पर ही उसे मारने की कोशिश के आरोप मढ़ने शुरू कर दिए। किसी तरह पुलिस ने आरोपी को समझा-बुझा कर शांत किया और उससे पीछा छुड़ाया। तब आरोपी जेल नहीं गया था। आरोपी की इस हरकत के बारे में अंदर खाने महकमे में बात फैलाई गई और भविष्य में ध्यान रखने को कहा गया।
विज्ञापन

इस बार जब आरोपी पुलिस की निगाह में चढ़ा तो सबसे पहले एक हवलदार ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने तलाशी में जेब से जहर की डिब्बी बरामद कर ली। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी सेठी मलिक ने बताया आरोपी से केवल 10 मामलों में पूछताछ की है। बाकी केसों में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच उसे दोबारा रिमांड पर लेगी। क्राइम ब्रांच पीड़ितों से आरोपी की शिनाख्त परेड कराना चाहती है, इसलिए अभी उसकी फोटो जारी नहीं की है। अगले सप्ताह तक आरोपी से पूछताछ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें