केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मौसमी दशाएं अनुकूल न होने से बुधवार के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण का स्तर में 63 सूचकांक की बढ़त हुई। गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 16 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध छाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा, दिन में खिली धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिली।
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलेगी। प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार की उम्मीद है, हालांकि प्रदूषण का स्तर बेहद खराब ही रहेगा।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण का स्तर में बढ़त हुई। गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 16 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण गुरुवार को मिक्सिंग हाइट 550 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।