फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन की तलाश में निकली पुलिस को मिला जखीरा

Fri, 11 Oct 2019 04:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
steal mobile - फोटो : NewsBytes
विज्ञापन

एक किशोर से लूटे गए मोबाइल की तलाश में निकली पुलिस को चोरी किए गए फोन का जखीरा मिला है। किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, तो उनके पास से 39 मोबाइल फोन बरामद हुए। उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी मिली है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीलमपुर निवासी फैजान और वेलकम निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। फैजान सीलमपुर थाने का घोषित बदमाश है। दोनों पर करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम सीलमपुर लालबत्ती पर बाइक सवार बदमाशों ने चौहान बांगर निवासी इशाक अली का गला दबाकर उसका मोबाइल लूट लिया था।

इशाक ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट करते हुए पुलिस को सूचना दी। एएसआई विजेंद्र, विक्रम दत्त और सिपाही मनीष ने किशोर को साथ लेकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बदमाशों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बदमाश जिस बाइक पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं वह तीन दिन पहले उस्मानपुर इलाके से चुरायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें