फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को रिमांड पर भेजा

Fri, 15 Mar 2019 04:10 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम्रपाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने निवशेकों से ठगी के एक अन्य मामले में आम्रपाली बिल्डर्स के सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में 14 दिन पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन


कड़कड़डूमा जिला अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी ने दिल्ली पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार शर्मा, निदेशक अजय कुमार व शिव प्रिय को 18 मार्च तक रिमांड में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों को 28 फरवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था।

इनके खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें करीब 400 लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट के समक्ष सरकारी वकील ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। इसलिए सात दिन का रिमांड दिया जाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सिन्हा ने पुलिस रिमांड का विरोध करते कहा कि यह मामला पूरी तरह झूठा है और इनकी जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फोरेंसिक ऑडिटर कर रहा है।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों को हजामत करने की अनुमति नहीं दी थी। इसलिए पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह आरोपियों को इसकी अनुमति दे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को यह अनुमति तभी दी जा सकती है जब वह आश्वासन दें कि खुद को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें