फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने बरती सख्ती

Tue, 17 May 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
पुलिस विभाग इन दिनों ओवरलोडिंग पर काफी सख्त है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस विभाग द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों पर जमकर चालान तथा इंपाउंड की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा राजस्थान से हरियाणा में एंट्री करने वाले नाकों पर भी आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। जिससे इलाके में ओवरलोड चलने वाले हाईवा तथा डंपरों की सं या में गिरावट आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी ने डंपर मालिकों व चालकों से भी ओवरलोड डंपर न चलाने की अपील की है। बता दें कि मेवात में ओवरलोड डंपर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। ओवरलोड डंपरों के चलने से एक ओर जहां रोड पर दुर्घटनाएं बढ़ गई थीं तो वहीं दूसरी ओर रोड भी तेजी से टूट रहे थे। लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद भी ओवरलोड डंपरों पर नकेल नहीं कसी जा रही थी। लेकिन पिछले माह पुलिस विभाग ने ओवरलोड डंपरों पर खासी स ती दिखाई।
पुलिस के आंकडों की मानें तो जिले में अप्रैल माह में 377 ओवरलोड डंपरों के खिलाफ चालान तथा इंपाउंड का कार्रवाई की गई तथा एक माह में ही 15 लाख 2 हजार 400 रुपये बतौर चालान वसूल किए। इसके अलावा आरटीए विभाग द्वारा ओवरलोड डंपरों का चालान कर 71 लाख 51 हजार 700 रुपये वसूले गए। ओवरलोडिंग की अधिक समस्या वाले क्षेत्रों पर विभाग द्वारा अधिक निगरानी रखी गई है। फिरोजपुर झिरका की राजस्थान सीमा से लगते क्षेत्र अलीपुर तिगरा, मुंडाका तथा बीवां क्षेत्रों में निगरानी के लिए आरएएफ के 45 जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
  ओवरलोड न चलाएं वाहन:
आज मेवात में अधिकांश ओवरलोड डंपरों पर लगाम कसी जा चुकी है। डंपर मालिकों से विनती है कि वे अपने वाहन में क्षमता से अधिक लोड न भरें। जो बॉडी कंपनी द्वारा प्रदान की गई है, उतना ही माल उसमें भरें। अतिरिक्त बॉडी लगाकर माल भरना कानून के खिलाफ है। यदि उन्हें कोई पुलिसकर्मी बेवजह परेशान करता है तो उसकी सूचना दें। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- दीपक गहलावत, एसपी मेवात।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें