फरीदाबाद बिजली निगम ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारी बकायेदारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
मंगलवार को पांच नंबर पुलिस थाने का कनेक्शन काट दिया गया। एनएच-पांच थाने पर करीब आठ लाख रुपये का बकाया होने के चलते कनेक्शन काटा गया है।
उपभोक्ता को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इसके अलावा टीम ने एनआईटी स्थित एसीपी कार्यालय पर भी करीब 2.5 लाख रुपये का बकाया बताया है। इसका कनेक्शन भी काटने को कहा गया है।
बिजली निगम के अनुसार, उपभोक्ता पर पिछले काफी समय से बकाया चल रहा था, जिसके भुगतान के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन बिजली निगम के बार-बार आग्रह किए जाने पर भी भुगतान नहीं किया गया। एक्सईएन राम निवास ने इस बात की जानकारी दी।