सूचना के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मजनू का टीला पुलिस चौकी की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में एक महिला व तीन अन्य लोग कैद मिले। फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान चेतराम के पड़ोसी दंपती के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात को कबूल कर लिया।
दोनों ने बताया कि उनको नशे की लत है। ज्योति का चेतराम के घर खूब आना जाना था। उसे पता था कि उनके घर पर क्या सामान कहां-कहां रखा हुआ है। ज्योति को परिवार के दिल्ली से बाहर जाने की भी जानकारी थी। यह बात उसने अपने पति मोहन को बताई। इन लोगों ने दो अन्य बदमाश मनीष और जग्गू को वारदात में शामिल किया। पीड़ित परिवार के दिल्ली से बाहर जाते ही इन लोगों ने कारोबारी के घर पर सेंध लगा ली। पुलिस ने ज्योति और मोहन की निशानदेही पर लगभग सारा सामान बरामद कर लिया है। अब पुलिस मनीष और जग्गू की तलाश कर रही है।