फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दंबगई पर लोगों ने SHO का सिर फोड़ा

Mon, 12 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में पुलिस का खौफ किस कदर होता है इसे बताने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर वह खौफ हट जाए तो पुलिस की गति होती है यह मौके बेमौके हमें देखने को मिलता रहता है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मामला चेन स्नैचिंग का था। पुलिस ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज लोगों ने ना केवल पुलिस की जिप्सी पर पथराव किया बल्कि एसएचओ को सिर पर डंडे से मार कर घायल कर दिया।

एसएचओ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीड़ित को परेशान करने लगी थी पुलिस

पुलिस के अनुसार मदर डेयरी निवासी मुकेश कुमार शनिवार रात बेटी के साथ मद्रासी कैंप जा रहा था। इसी दौरान एक नशेड़ी मुकेश के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ मुकेश कुमार सादी वर्दी में तीन चार पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने पीड़ित से कहा कि उसे सौ नंबर के बजाए थाने में फोन करना चाहिए था।
विज्ञापन

जिप्सी पर गुस्साए लोगों ने पत्‍थर बरसाए

आरोप है कि इस बीच थाना प्रभारी ने पीड़ित से गाली गलौच की और उसे थप्पड़ मार दिया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस बीच किसी ने पीछे से थाना प्रभारी के सिर पर डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। बवाल होने की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

हंगामे के बीच पीड़ित मुकेश कुमार वहां से चला गया। मुकेश के भाई राजकुमार का कहना है कि हमले में उसके भाई का कोई हाथ नहीं है, बल्कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें