दिल्ली पुलिस अवैध पटाखे बेचने और इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ शिकंजा कर रही है। अब तक 12 लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
बीट स्टॉफ, पीसीआर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी इलाकों में नजर रखे हुए हैं। हालांकि दिल्ली में ग्रीन पटाखे बेचने के लिए पुलिस अभी तक महज 23 ही लाइसेंस दे पाई है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर अब तक कुल 1500 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा 54 हजार पटाखों के पैकेट भी बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां तक पटाखे बेचने के लाइसेंस मिलने की बात है, कई आवेदनों पर विचार अभी भी जारी है। जल्द ही इन लाइसेंस की संख्या में और इजाफा हो जाएगा।
इन जिलों में मिले ग्रीन पटाखे बेचने के लाइसेंस
. उत्तरी जिला 3
. उत्तर-पश्चिम जिला 4
. रोहिणी जिला 3
. आउटर नॉर्थ जिला 8
. दक्षिण-पूर्व जिला 2
. दक्षिण जिला 2
. नई दिल्ली जिला 1