फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत 

Wed, 23 Oct 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाबा हरिदास नगर इलाके में सोमवार शाम बुलेट ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। बुलेट नाबालिग चला रहा था। उसे भी चोट लगी है। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाबालिग व उसके बड़े भाई पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक महिला की शिनाख्त झड़ौंदाकलां निवासी खुश्ती देवी (72) के रूप में हुई है। परिवार में पति भोपाल सिंह व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम खुश्ती देवी पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने खुश्ती को जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट को गांव का ही एक  नाबालिग चला रहा था। गिरने से उसे भी चोट लगी। आस पास मौजूद लोगों ने दोनों ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक को कुचला, मौत 
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी चालक की मौत हो गई। वाहन ने उसके सिर को पूरी तरह से कुचल दिया था। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सराय पीपल थला निवासी रामबाबू (30) के रूप में हुई। रात करीब एक बजे पुलिस को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर एक स्कूटी सवार का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने रामबाबू की स्कूटी को टक्कर मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें