फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें...सुरक्षित रहें: 'कोई छेड़े तो छोड़ो नहीं, पुलिस से करें शिकायत'; पाठशाला में बोलीं एसीपी ट्विंकल

Fri, 25 Oct 2024 04:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

होशियारपुर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ढाई सौ से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको कोई छेड़े तो उसे छोड़ो नहीं... डटकर मुकाबला करें और पुलिस से जरूर शिकायत करें। शिकायत के बाद ही गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बातें एसीपी तृतीय ट्विंकल जैन ने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं। शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें ढाई सौ से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


एसीपी ट्विंकल जैन ने कहा कि छात्राओं को सबसे अधिक पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पढ़ाई करने से ही कॉन्फिडेंस आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें सावधानी बरतें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सेफ्टी का यूज करें। इसके साथ ही छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 के बारे में बताया। एसीपी ने कहा साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हर दिन अलग-अलग तरीके की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें