फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने गुरुग्राम में चलाया अभियान

Sat, 02 Sep 2017 10:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद अचानक गायब हुई उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार रात यूपी व दिल्ली के बाद गुरुग्राम के डीएलएफ-2 में लोकेशन मिलने के साथ एम ब्लॉक में तलाशी अभियान चलाया। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। सूत्रों के अनुसार, डीएलएफ में हनीप्रीत की फैशन डिजाइनर बहन रहती है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचकूला से राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है, जिसके बाद उसकी तलाश में हवाई अड्डों, बस व रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही

सर्विलांस से लोकशन मिलने पर डीएलएफ-2 के एम ब्लॉक में देर रात तक चली तलाशी
पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पता चला है कि वह मोबाइल का इस्तेमाल न कर डोंगल के द्वारा इंटरनेट का प्रयोग करते हुए अपने अन्य जानकारों के संपर्क में है। पुलिस ने इस डोंगल पर प्रयोग किए जा रहे इंटरनेट को सर्विलांस पर लगाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया।

पहले उसकी लोकेशन गाजियाबाद के वैशाली में आ रही थी। इसके बाद दिल्ली होते हुए गुरुग्राम के डीएलएफ-2 के एम ब्लॉक में लोकेशन पाई गई, जिसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने एम ब्लॉक में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही
​सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत को छोटी बहन जो कि फैशन डिजाइनर है, वह डीएलएफ में रहती है। ऐसे में अंदेशा है कि हनीप्रीत अपनी बहन के पास छुपने के लिए आई होगी। इसी के आधार पर पुलिस की टीम ने डीएलएफ के एम ब्लॉक में कई घरों में दस्तक देकर हनीप्रीत की तलाश की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें