फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मॉर्निंग वॉक करने गई चीनी महिला के साथ मारपीट, केस दर्ज

Fri, 29 May 2020 12:13 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली चीनी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354बी, 504 और 323 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

महिला ने 27 मई को ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना को साझा किया था। महिला ने विस्तार से बताया था कि उसके साथ क्या हुआ और साथ ही उसने प्रशासन को टैग कर जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


महिला ने प्रशासन को इसकी शिकायत करते हुए एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उसने बताया था कि कैसे 25 मई को एटीएस ग्रीन पैराडिसो सोसायटी में मॉर्निंग वॉक के वक्त उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही महिला ने अपने शरीर पर लगे चोट के निशान की तस्वीर भी साझा की थी।

महिला ने  लिखा है कि एक भारतीय शख्स ने पीछे से मुझपर हमला किया और एक मोटे डंडे से 10 से ज्यादा बार मुझे मारा। मैं चौंक गई, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो मुझे ऐसे क्यों मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें