बता दें कि सुबीन पुत्र रसीद ने पुलिस ने बताया कि उसका भाई नासिर पुत्र रसीद व चाचा अब्दुल रहमान पुत्र इब्राहिम पुन्हाना कोर्ट में किसी मामले की तारीख के लिए वकील के पास आए थे। वह कोर्ट परिसर में पहुंचे तो पहले से तैयार खड़े कबीर, मुकीम पुत्र मोहम्मद यासीन, अनस व अन्य आए और अवैध हथियार के बल पर थार गाड़ी में डालकर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद फोन आया कि भाई की सलामती चाहते हो तो पंद्रह लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
उन्होंने नासिर से भी बात कराई तो नासिर ने फोन पर बताया कि मेरी उक्त लोगों से गाड़ियों के लेन-देन के कारण पहचान थी, अब ये लोग मुझे अज्ञात स्थान पर अपहरण करके ले आए हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी चौकी पुन्हाना पुलिस हरकत में आ गई। सिटी चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने टीम गठित करके अपहरणकर्ताओं के लोकेशन के आधार पर दबिश दी। चौबीस घंटे में ही पुलिस टीम ने अपहरण किए हुए युवक नासिर को उत्तर प्रदेश से बरामद करके परिजनों को सौंप दिया।