फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़गंज में दो करोड़ के गहने लूट का मामला: पुलिस ने बरामद किए छह करोड़ के गहने, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 10:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया। नागेश पुलिस की वर्दी पहनकर दोस्तों के साथ वारदात करने पहुंचा था और उसने वारदात में अपने चाचा के लड़के मनीष, दोस्त शिवम व दो अन्यों लोगों को शामिल किया था। बदमाशों ने पूरी साजिश और इसकी रेकी की थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बरामद किए छह करोड़ के गहने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में जयपुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश में रह रही अपनी पत्नी के पास जाना चाहता था। नागेश की पत्नी विदेश में नर्स है।

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया। नागेश पुलिस की वर्दी पहनकर दोस्तों के साथ वारदात करने पहुंचा था और उसने वारदात में अपने चाचा के लड़के मनीष, दोस्त शिवम व दो अन्यों लोगों को शामिल किया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बदमाशों ने पूरी साजिश और इसकी रेकी की थी।

नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह 24 अगस्त से लगातार कर्मचारियों की रेकी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नागेश के पिता भारतीय सेना में तैनात हैं। वह परिवार में इकलौता बेटा है। उसकी पत्नी सऊदी में बतौर नर्स काम करती है। वह पत्नी के पास सऊदी जाना चाहता था। इसलिए उसने लूटपाट की साजिश रची।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब छह करोड़ के गहने बरामद

वारदात के बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे जाने की जानकारी दी थी। लेकिन स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों को 24 घंटे के भीतर दबोच कर छह करोड़ रुपए के गहने बरामद कर लिए।

सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि जांच से जुड़ी टीम ने करीब सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। एक बदमाश के पेटीएम से कैब चालक के पैसे देने से पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली और पुलिस ने जयपुर राजस्थान जाकर आरोपी नागेश कुमार, शिवम और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके कब्जे से 6,270 किलोग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी, 500 ग्राम सोना आईआईएफएल में और 106 कच्चे हीरे और अन्य हीरे के गहने बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5.50 से 6 करोड़ के बीच है। पुलिस ने बताया कि शिवम की नजफगढ़ में दूध की डेयरी है। मनीष ने फार्मेसी का कोर्स किया हुआ है। फिलहाल पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्या था मामला

पहाड़गंज में कूरियर कंपनी के दो कर्मचारी जगदीश और सोमवीर आभूषणों का पैकेट लेकर बुधवार तड़के चंडीगढ़ के लिए निकले थे। इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने तलाशी के बहाने उन्हें रोक लिया। बदमाशों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। इसी दौरान एक बदमाश ने कर्मचारियों की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और वे गहने का बैग लूटकर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें