सीएमओ कार्यालय से गोलमोल जवाब
इस मामले में पुलिस ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ कार्यालय ने इस मामले में गोलमोल जवाब देते हुए विशेषज्ञों से जांच कराने की बात कही। वहीं, क्लीनिक संचालक की डिग्री फर्जी मिलने पर इस तरह के आईवीएफ सेंटरों की जांच की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी है।
आरोपी क्लीनिक संचालक की डिग्री फर्जी मिलने पर एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पूर्व में महिला के इलाज में लापरवाही से मौत के मामले में भी केस दर्ज किया गया था। 28 अगस्त को आरोपी को जेल भेजा गया था। -राजेश एस, डीसीपी सेंट्रल जोन