फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को हासिल करने के लिए तांत्रिक से लेने गए थे ताबीज, मृत मिले दोनों

Sun, 16 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Meerut double murder
विज्ञापन
मेरठ मुंडाली के जिसौरा गांव से बीती 10 अप्रैल से अपहृत हुए जामिया के दो छात्रों के शव शनिवार को गाजियाबाद के मसूरी की नहर के पास झाड़ियों से बरामद हो गए। पुलिस ने इस मामले में उठाए गए तांत्रिक से पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया। पूछताछ में तांत्रिक ने दोनों हत्याओं का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 10 लाख रुपये और प्लॉट के लालच में उसने ये सब किया।
विज्ञापन


तांत्रिक ने बताया कि छात्र बाबर का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी युवती से गांव के अन्य विवाहित युवक के भी संबंध थे। उक्त युवक ने बाबर को रास्ते से हटाने के लिए गांव के निवासी एक तांत्रिक को दस लाख रुपये का लालच देकर बाबर को नोएडा बुलवाया। 

प्रेमिका को हासिल करने का ताबीज लेने के लिए बाबर अपने साथी सद्दाम को लेकर तांत्रिक के पास नोएडा पहुंचा, जहां दोनों का कत्ल करने के बाद लाश को नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। आरोपी तांत्रिक हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी हैदर अभी फरार है। 
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?

meerut double murder
मुंडाली के जिसौरा गांव का निवासी बाबर और सद्दाम दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र थे। बीती 10 अप्रैल की दोपहर तीन बजे दोनों अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए निकले और शाम को छह बजे घर पर कॉल करके अपने दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही परिजनों के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने छात्रों के अपहरण की बात कहते दोनों छात्रों को छोड़ने की एवज में एक लाख साठ हजार की फिरौती मांगी। 

घटना के बाद से दोनों छात्रों के मोबाइल बंद थे, और आरोपी बार-बार फिरौती के लिए परिजनों को कॉल करता रहा। परिजनों ने कई बार उससे छात्रों से बात कराने को कहा, लेकिन उसने बात नहीं कराई। उधर, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने जिसौरा के रहने वाले तांत्रिक अय्यूब पुत्र शेरदीन को हिरासत में ले लिया। 

दरअसल, बाबर की कॉल डिटेल निकलवाने पर पुलिस को पता चला था कि बाबर का मोबाइल से आखिरी काॅल अय्यूब को की गई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया था। वहीं पुलिस ने बाबर के रूममेट मेहज, अब्दुल कादिर और एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस दो दिन से अय्यूब व अन्य से पूछताछ में जुटी थी।
 

प्रेम त्रिकोण में हुआ बाबर का कत्ल

Meerut double murder
तंत्रिक अय्यूब ने पुलिस को बताया कि बाबर का गांव की निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन युवती गांव के ही रहने वाले हैदर से भी प्रेम करती थी। हैदर विवाहित था और वह भी किसी सूरत में युवती को छोड़ने को तैयार नहीं था। 

अय्यूब के अनुसार हैदर ने उसे लालच दिया कि यदि वह किसी प्रकार बाबर को नोएडा स्थित अपने कार्यालय में बुला ले तो वह उसे दस लाख रूपये देगा। जिसके बाद अय्यूब ने बाबर से कहा कि वह उसे ऐसा ताबीज बनाकर दे सकता है, जिससे उसकी प्रेमिका उसके वश में हो जाएगी और कहीं नहीं जाएगी। प्रेमिका को वश में करने के लिए बाबर ने अय्यूब से ताबीज बनाने को कहा। 

10 अप्रैल को अय्यूब ने बाबर को ताबीज लेने के लिए नोएडा सेक्टर 63 स्थित अपने मदरसे में बुलाया था। बाबर अपने साथ सद्दाम को लेकर अय्यूब के पास पहुंचा। जहां उसने दोनों को कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा दे दी। बाबर और सददाम के बेहोश होने के बाद वहां छिपे हैदर ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश को मसूरी की नहर में ठिकाने लगाने गए, लेकिन शव नहर में न गिरकर झाड़ियों में गिर गए और वह घबराकर भाग गए। 
विज्ञापन

नोएडा से गाजियाबाद तक नहीं किया पुलिस ने चेक

Meerut double murder
नोएडा से गाजियाबाद तक पुलिस तो मिली थी मगर किसी ने ऑटो को चेक करने की जहमत नहीं उठाई। हत्यारोपी अय्यूब ने पुलिस को बताया कि छिजारसी में नशे की दवा पिलाने के बाद बाबर और सददाम को नींद आने लगी थी। मगर उसने उन्हें जबरन खाना खिलाया था। जबकि दोनों छात्र नींद आने की बात कह रहे थे लेकिन तांत्रिक ने दोनों को प्रेम से खाना खाने के लिए मजबूर किया और खाना खाते-खाते ही वह बेहोश गए। 

जिसके कुछ समय बाद ही हैदर भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने छात्रों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों के शव को चादर में गठ्ठर बांधकर गाजियाबाद मसूरी तक ले गए। रास्ते में कई जहग पीसीआर और पुलिस की गाड़ी मिली। मगर कहीं भी चेक नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें