फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फैक्टरी में मजदूर की मौत के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मजदूर की मौत और पथराव को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी में बुधवार को काम करने के दौरान 50 साल के मजदूर धोमी कामत की मौत के बाद गुस्साए मजदूरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मियों को चोट लगी। पुलिस घायल मजदूर को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि भारी मशीन के चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने मजदूर की मौत और पीसीआर कर्मियों पर हमला करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले तीन लोगों को पकड़कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 2 सितंबर को फैक्टरी में एक व्यक्ति के बेहोश होकर गिरने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मजदूर धोमी कामत को इलाज के लिए दीप चंद बंधु अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद फैक्टरी के बाहर काफी लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस और पीसीआर वैन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें