फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली लड़कियों को लाने वाले को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली जन शक्ति वाहिनी के निदेशक रविकांत ने बताया कि यदि कोई 30 वर्ष से कम उम्र की लड़की नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट से खाड़ी देशों में जाना चाहती है तो उसके परिवार का साथ रहना जरूरी है।
विज्ञापन


इस नियम की वजह से लड़कियों को वहां के एजेंट भारत के एजेंटों के हवाले कर देते हैं। यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इन्हें खाड़ी देशों में भेजा जाता है।

नेपाल ही नहीं बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की युवतियों को भी भारत लाकर दूसरे देशों में भेजा जाता है। पुलिस को अब अनवर नाम के एजेंट की तलाश है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कल्पना नाम के एजेंट ने अनवर को बेंचा था

यह वही एजेंट है जिसके माध्यम से दोनों पीड़ित महिलाएं पहले सऊदी अरब के जेद्दा और फिर वहां से गुड़गांव लाई गईं। नेपाल से कल्पना नामक एजेंट ने दक्षिण भारत के रहने वाले अनवर को इन्हें एक लाख रुपये में बेचा था।

कल्पना पर कार्रवाई के लिए मैती इंडिया के प्रतिनिधि नेपाल सरकार पर दबाव बनाएंगे, जबकि अनवर की घेराबंदी में यहां की पुलिस जुटी हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अनवर का ठिकाना दिल्ली में बताया गया है। वह यहां से सुंदर नेपाली लड़कियों को खाड़ी देशों में भेज देता था, जबकि  अन्य को दिल्ली-एनसीआर व अन्य जगहों पर भेजता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें