फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : साइबर फ्रॉड से बचने के लिए फोन से हटा दें अनावश्यक एप, सफलता के लिए अनुशासन अनिवार्य

Sat, 25 Jan 2025 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अमर उजाला की तरफ से इसका आयोजन नवीन शाहदरा स्थित एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें स्कूल की प्रबंध निदेशक एसके यादव व प्रधानाचार्य लक्ष्य छाबडिय़ा समेत 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली स्थित नवीन शाहदरा के एस.आर. कैपिटल स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रों ने अपनी कई जिज्ञासाओं को शांत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचना है तो उन्हें अपने मोबाइल फोन से अनधिकृत एप को हटाना होगा। सोशल मीडिया पर अकाउंट हो तो वह एक या दो ही रखें और सुरक्षा के लिए उसे प्राइवेट कर दें। यदि फोन चोरी हो जाए या खो जाए तो उसकी रिपोर्ट अवश्य करें। पुलिस की वेबसाइट से ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। शाहदरा जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला में बच्चों को साइबर सुरक्षा के टिप्स देते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से इसका आयोजन नवीन शाहदरा स्थित एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें स्कूल की प्रबंध निदेशक एसके यादव व प्रधानाचार्य लक्ष्य छाबडिय़ा समेत 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। 

अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के इस युग में सोशल मीडिया से कई अपराध होते हैं। अक्सर युवा अज्ञानता के चक्कर में अनधिकृत एप डाउनलोड कर लेते हैं। एप के अनुमति मांगने से फोन की सारी जानकारी चली जाती है। खेल और फोटो संपादित करने वाले एप बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होते, इसलिए इनका इस्तेमाल नहीं करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़कियों को इस बात का खास ख्याल रखना है कि किसी तरह के फोटो डाउनलोड न करें। कोई भी यदि हेलो का संदेश भेजता है तो उसका उत्तर न दें। अज्ञात नंबर से आनी वाली कॉल व वीडियो कॉल नहीं उठाएं। साइबर सिक्योरिटी के ट्रेंड पर पूछे गए एक छात्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रेंड तीन से चार महीने में बदल रहे हैं। संदिग्ध कॉल आ रही हैं, सोशल मीडिया हैकिंग, डीप फेकिंग, एआई का इस्तेमाल कर फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिंदगी में सफलता पाने के लिए अनुशासन जरूरी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने कहा कि जिंदगी में सफलता पाने के लिए अनुशासन में रहना जरूरी है। यह अनुशासन समय की बचत करने से आता है। आजकल के समय में फोन पर लोग बहुत समय बर्बाद करते हैं। कोई भी ऐसी गतिविधि जो आपकी जिंदगी में वैल्यू एडिशन नहीं कर रही उसे बदल दो। फोन आधे घंटे से ज्यादा इस्तेमाल न करें। आगे बढ़ने के लिए योजना बनाएं, उससे पूरा दिन समय का प्रबंधन ठीक से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें