फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: पूरी दिल्ली में वाहनों की जांच शुरू, बाजारों से गलियों तक चेकिंग अभियान; दिए ये खास निर्देश

Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Delhi Blast Case: दिल्ली में लाल किला के सामने हुए कार धमाके के बाद अब पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट है। पूरी दिल्ली में अब संदिग्ध गाड़ियों की जांच शुरू हो गई है। वहीं सभी थानों को खास निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए पुलिस अब खड़ी हर संदिग्ध गाड़ी की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस टीम पार्किंग स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में खड़ी कारों के नंबर निकालकर उनके मालिकों से सीधे संपर्क कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि धमाके में कार के इस्तेमाल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। कहा कि अब किसी भी वाहन को बिना जांच के खड़ा रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उपायुक्त के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजार, मेट्रो स्टेशन, ऑफिस कॉम्प्लेक्स और सरकारी भवनों के आसपास खड़ी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

पुलिस का कहना है कि कई मामलों में लोग गाड़ियां घंटों तक बिना किसी सूचना के सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ देते हैं, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।

पुलिस जांच के दौरान उन वाहनों को प्राथमिकता दे रही है जिनके नंबर पुराने हैं, लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े हैं, या जिनके मालिकों के संपर्क विवरण तुरंत नहीं मिलते। इसके अलावा थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र की पार्किंगों का डाटा अपडेट रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।
 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ी करें, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहन न छोड़ें और जांच में पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें