फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के खिलाफ पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पांडव नगर में एक 59 वर्षीय शख्स पर हमला कर उसे काट खाने वाले बंदर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि बंदर कई अन्य लोगों पर हमला कर चुका है। फिलहाल पुलिस बंदर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पॉकेट सी मयूर विहार फेस दो निवासी अरविंद (59) निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह सुबह कार्यालय के लिए निकले।

घर से कुछ दूर पहुंचने पर एक मोटे बंदर ने उन पर पीछे से हमला कर पीठ में काटना शुरू कर दिया। अरविंद की लाख कोशिश के बावजूद बंदर ने उन्हें नहीं छोड़ा। हालांकि उन्होंने साहस कर उसे हटाने की कोशिश की लेकिन बंदर दोबारा उनसे चिपट गया और शरीर के अन्य हिस्सों को काटने लगा।
विज्ञापन

बंदर इलाके के र्कई लोगों को जख्मी कर चुका है

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने शोर मचाकर उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन बंदर अरविंद को छोड़ने को तैयार नहीं था। कुछ लोगों ने पत्थर उठाकर उसे मारने की कोशिश की, तब जाकर बंदर अरविंद को छोड़कर भागा।

अरविंद को जख्मी हालत में देखकर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी अरविंद को लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया।

जांच में पता चला कि बंदर इलाके के र्कई लोगों को जख्मी कर चुका है। अरविंद ने अपने बयान में बंदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पांडव नगर थाना पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर बंदर के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उत्पाती बंदर की तलाश में जुटी है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें