फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, लोगों से मतदान करने की अपील

Wed, 05 Feb 2020 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी लगातार जिलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और अफसरों को सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें भयमुक्त होकर वोट डालने के लिए कह रहे हैं और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की थी। बैठक में पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए नियमों की कड़ाई से पालन करवाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के आला अधिकारी जिलों में जाकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। 

पश्चिम परिक्षेत्र की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क हैं। पुलिस लगातार आपराधिक चरित्र के लोगों और शराब तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


संवेदनशील इलाके में पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। लोगों में सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इलाके में रूट मार्च किया जा रहा है। वह खुद भी सुरक्षा बंदोबस्त की निगरानी के लिए लगातार जिलों का दौरा कर रही हैं। साथ ही लोगों और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें