उसके मंगल के गांव का पता मालूम है। पुलिस की दो टीम पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है। वहीं, मंगल के दोस्त नारायण ने पुलिस को बताया है कि मंगल काम की तलाश में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग जाने की बात कह कर निकला था। पुलिस ने वहां भी उसकी तलाश कर ली है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात पुलिस को पता चली है।
बच्चियां नारायण से डरती थीं, वह उसके सामने भी नहीं आना चाहती थी। साकेत ब्लॉक स्थित पड़ोसी महिला ने बताया कि नारायण जब कभी भी उनके घर आता था तो बड़ी बच्ची मानसी डर की वजह से उसके घर आ जाती थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि नारायण बच्चों को खाना देने का झूठा दावा कर रहा है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी की शिकायत पर दर्ज की गई मंगल की गुमशुदगी...
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी वीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने मंडावली थाने में मंगल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हर हाल में मंगल का पता लगाना चाहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगल के दोस्त नारायण से भी लगातार पूछताछ जारी है।