फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अगर ऐसा ही रहा तो नॉन-ग्रीन पटाखे जलाने वालों से कैसे निपटेगी पुलिस

Tue, 22 Oct 2019 07:25 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के शकरपुर इलाके में मंगलवार शाम आकाश में पटाखा जलता देखकर पुलिस के कान खड़े हो गए। अफरा-तफरी में पुलिस अफसर उस दिशा में भागे , जहां आतिशबाजी हो रही थी। मौके पर पहुंची पर पुलिस को कोई शख्स तो नहीं मिला, अलबत्ता जले हुए नॉन ग्रीन पटाखे जरूर मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब पटाखे चलाने वाले शख्स की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के बाद वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने पटाखे जलाने वाले शख्स की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

मजबूरन पुलिस को अज्ञात शख्स के खिलाफ ही मामला दर्ज करना पड़ा। बता दें कि वर्ष 2018 में दीपावली से पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिल्ली एनसीआर में नॉन ग्रीन पटाखे जलाने पर रोक लगा दी है। यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह नॉन ग्रीन पटाखे जलाने वाले लोगों से कैसे निपटेगी। ज्यादातर मामलों में जब पुलिस को सूचना मिलती है, मौके पर पहुंचने तक पटाखे जलाने वाले मौके से खिसक चुके होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें