फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रतिबंधित पटाखे बेचने पर 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

Tue, 13 Nov 2018 01:55 PM IST
भाषा, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे बेचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट, नोएडा ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि दीपावली पर्व पर महर्षि आश्रम के रामलीला मैदान में 9 लोगों को पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया गया था। इन लोगों से सामूहिक शपथ पत्र लिया गया था कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे नहीं बेचेंगे तथा हरित पटाखों की ही बिक्री होगी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि नौ लोगों में से सात लोगों ने शपथ पत्र का उल्लंघन किया तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे बेचे। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने थाना सेक्टर 39 पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर ज्योति, मनीष तिवारी, विनोद, सतपाल सिंह, राजेश कुमारी, अब्दुल सत्तार, अमित कुमार को नामित करते हुए थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें